10,000 स्टेप्स चलने का समय नहीं? ये 5 आसान आदतें अपनाएं और तेजी से घटाएं वजन
आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में खुद की सेहत का ध्यान रखना कई लोगों के लिए एक चुनौती बन गया है। काम का बोझ, समय की कमी और थकान के कारण लोग न तो एक्सरसाइज कर पाते हैं और न ही दिनभर में 10,000 स्टेप्स चलने का लक्ष्य पूरा कर पाते हैं। नतीजा—वजन बढ़ना, थकावट, डायबिटीज और हृदय रोगों का खतरा।
अगर आपके पास न वॉक करने का समय है और न ही जिम जाने का, तो भी घबराने की जरूरत नहीं। आप घर बैठे भी कुछ आसान आदतों को अपनाकर अपने वजन को नियंत्रित कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 आसान तरीके जो बिना वॉक किए भी वजन घटाने में मदद कर सकते हैं।
1. घर के काम-काज को बनाएं फिटनेस रूटीन का हिस्सा
झाड़ू-पोंछा, कपड़े धोना या वैक्यूमिंग जैसे घरेलू काम न सिर्फ ज़िम्मेदारी हैं, बल्कि शानदार कैलोरी बर्नर भी हैं। अगर आप रोज़ाना कम से कम 45 मिनट तक ऐसे काम करते हैं, तो यह न सिर्फ घर को साफ रखता है बल्कि आपकी फिटनेस में भी मदद करता है।
2. डेस्क एक्सरसाइज को कहें हां
ऑफिस से लौटने के बाद कुछ मिनटों के लिए हल्की फुलकी एक्सरसाइज जैसे स्ट्रेचिंग या आर्म मूवमेंट करें। इससे आपकी मांसपेशियां एक्टिव रहती हैं और स्ट्रेस भी कम होता है।
3. डांसिंग – सेहत और मूड दोनों के लिए बढ़िया
डांस सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक शानदार कार्डियो एक्सरसाइज भी है। दिनभर की थकान के बाद 10-15 मिनट का फ्री डांस आपकी काफी कैलोरी बर्न कर सकता है और मूड भी अच्छा करता है।
4. लिफ्ट नहीं, सीढ़ियां चुनें
ऑफिस या घर में लिफ्ट के बजाय सीढ़ियों का उपयोग करें। यह आदत दिल की सेहत सुधारती है, पैरों की मांसपेशियों को मजबूत बनाती है और वजन घटाने में मदद करती है।
5. बॉडीवेट एक्सरसाइज – बिना जिम के वर्कआउट
जिम न जा पाने की वजह से वर्कआउट छोड़ने की जरूरत नहीं। स्क्वैट्स, पुश-अप्स, प्लैंक और लंजेस जैसे आसान बॉडीवेट एक्सरसाइज को आप घर पर ही कर सकते हैं। सिर्फ 10-15 मिनट रोज़ाना देने से अच्छा असर देखने को मिलेगा।
वजन घटाना मुश्किल नहीं है, बस सही आदतें और थोड़ी सी प्लानिंग की ज़रूरत है। अगर आपके पास चलने या जिम जाने का समय नहीं है, तो ये 5 घरेलू उपाय आपकी फिटनेस यात्रा की शुरुआत हो सकते हैं।
Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
No Previous Comments found.