‘तेरे नाम’ री-रिलीज़ बॉक्स ऑफिस डे 3: सलमान खान की क्लासिक ने संडे को मचा दिया तहलका
by-ujjwal singh
बॉलीवुड में जब भी क्लासिक फिल्मों की बात होती है, तो तेरे नाम का नाम अपने आप जुबां पर आ जाता है. सलमान खान की इस आइकॉनिक लव स्टोरी को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिला और फैंस का प्यार भी जमकर बरसा. 27 फरवरी को लिमिटेड स्क्रीन्स पर री-रिलीज हुई इस फिल्म ने भले ही शुरुआत में धीमी चाल चली हो, लेकिन रविवार आते-आते इसने बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट दिया.

तीसरे दिन दिखा असली जादू
री-रिलीज़ के पहले दिन तेरे नाम ने करीब 23 लाख रुपये की कमाई की थी .दूसरे दिन मामूली बढ़त के साथ फिल्म 25 लाख रुपये तक पहुंची. लेकिन असली कमाल हुआ तीसरे दिन यानी रविवार को, जब फिल्म ने 27 लाख रुपये का कलेक्शन कर डाला.इस तरह तीन दिनों में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन भारत में 75 लाख रुपये हो गया है, जो किसी भी री-रिलीज़ फिल्म के लिए काबिल-ए-तारीफ माना जा रहा है.

क्लैश के बावजूद कायम रहा असर
री-रिलीज़ के दौरान तेरे नाम को आसान राह नहीं मिली. सिनेमाघरों में इसका सामना द केरल स्टोरी 2, ओ रोमियो और बॉर्डर 2 जैसी फिल्मों से हुआ.इसके बावजूद फिल्म ने अपने इमोशनल कंटेंट और सलमान खान की दमदार परफॉर्मेंस के दम पर दर्शकों को खींच ही लिया.

‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ को भी छोड़ा पीछे
रविवार को तेरे नाम ने कलेक्शन के मामले में बॉर्डर 2 और मर्दानी 3 जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया. सैकनिल्क के मुताबिक, बॉर्डर 2 ने अपने छठे रविवार को करीब 25 लाख रुपये कमाए, जबकि मर्दानी 3 पांचवें संडे पर 24 लाख रुपये तक सिमट गई.ऐसे में तेरे नाम का 27 लाख का आंकड़ा वाकई चौंकाने वाला है.
क्यों आज भी दिलों पर राज करती है ‘तेरे नाम’?
भूमिका चावला और सलमान खान की केमिस्ट्री, दर्द भरी कहानी और दिवंगत सतीश कौशिक का संवेदनशील निर्देशन – यही वजह है कि फिल्म आज भी दर्शकों के दिल को छू जाती है.करीब 300 करोड़ से ज्यादा का लाइफटाइम बिज़नेस कर चुकी तेरे नाम ने यह साबित कर दिया है कि सच्ची मोहब्बत और मजबूत कहानी कभी पुरानी नहीं होती. री-रिलीज़ में भी फिल्म का यह प्रदर्शन बताता है कि अगर कंटेंट दमदार हो, तो बॉक्स ऑफिस पर इतिहास दोबारा भी रचा जा सकता है.


No Previous Comments found.