ठाणे में देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: एस.के. गैलेक्सी लॉज पर छापा, दो महिलाओं को कराया मुक्त

ठाणे : पुलिस की अपराध शाखा ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ओवला नाका, घोड़बंदर रोड स्थित एस.के. गैलेक्सी लॉजिंग पर छापेमारी कर एक संगठित रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो पीड़ित महिलाओं को मुक्त कराया, वहीं मौके से मोबाइल फोन और नकदी सहित कुल ₹30,200 का माल जब्त किया गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त लॉज में ग्राहकों की मांग पर महिलाओं को अनैतिक कार्य के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति लेकर अपराध शाखा की वागले यूनिट-5 ने पंच और बोगस ग्राहक की मदद से योजनाबद्ध तरीके से छापा मारा। मिलीभगत से चल रहा था रैकेट जांच में सामने आया कि लॉज संचालक चंदन कमलेश पासवान, मैनेजर-कम-कैशियर दिनेश संजीव शेट्टी (44) और रूम सर्विस कर्मचारी राजू चंदर यादव (30) आपसी मिलीभगत से इस अवैध धंधे को संचालित कर रहे थे। ये लोग आर्थिक रूप से कमजोर और असहाय महिलाओं का शोषण कर उन्हें ग्राहकों के पास भेजते थे और इसके जरिए अवैध कमाई करते थे।

मामला दर्ज, आरोपियों पर कार्रवाई
इस मामले में कासारवडवली पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और स्त्री एवं बालिका अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को आगे की जांच के लिए पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई
यह पूरी कार्रवाई पुलिस सह आयुक्त (अपराध) पंजाबराव उगले, पुलिस उपायुक्त (अपराध) अमरसिंह जाधव और सहायक पुलिस आयुक्त शेखर बागड़े के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सलील भोसले और उनकी टीम द्वारा अंजाम दी गई।

रिपोर्टर :  साबीर शेख

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.