बस में सीट विवाद पर मजदूर की पिटाई, दो सहकर्मियों पर मामला दर्ज।

भिवंडी : कंपनी की बस में सीट पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। इस घटना में दो श्रमिकों ने अपने ही साथी की पिटाई कर दी। घटना के संबंध में शहर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला 10 सितम्बर की रात लगभग साढ़े आठ बजे का है। कंपनी में काम खत्म कर तीनों श्रमिक – मोहम्मद वसीम गुलाम मोहम्मद इराकी (21), शाहनवाज इब्राहिम अंसारी और शाहिद (सभी गैबीनगर निवासी) – बस से भिवंडी लौट रहे थे। बस में सीट पर बैठने को लेकर तीनों के बीच कहासुनी हो गई। बताया जाता है कि जब बस आनंद दिघे चौक पर पहुंची तो शाहनवाज और शाहिद ने वसीम को गालियां दीं और उसे बस से बाहर निकालकर पिटाई कर दी। इस घटना में वसीम घायल हो गया। शहर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दोनों आरोपियों शाहनवाज और शाहिद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्टर : मुस्तकीम खान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.