ठाणे क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, सूरत से दबोचा गया भैय्याजी शुक्ला

ठाणे :   ठाणे शहर क्राइम ब्रांच की केंद्रीय अपराध जांच इकाई ने 14 वर्ष पुराने हत्या मामले में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने अंबरनाथ में वर्ष 2011 में हुए एक गंभीर हत्या प्रकरण के वांछित आरोपी भैय्याजी उर्फ राजेश रामशिरोमणी शुक्ला (51 वर्ष) को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह मामला 24 नवम्बर 2011 को दर्ज किया गया था। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या), 307 (हत्या का प्रयास), 326 (गंभीर चोट पहुँचाना), 201 (सबूत नष्ट करना), 120(बी) (षड्यंत्र) समेत कई अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया था। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में गठित विशेष पथक ने तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी का ठिकाना तलाशा। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को आखिरकार सूरत, गुजरात से गिरफ्तार कर पुलिस ने हिरासत में ले लिया।पुलिस का कहना है कि आरोपी को आगे की कानूनी कार्यवाही हेतु अदालत में पेश किया जाएगा। ठाणे क्राइम ब्रांच की इस सराहनीय सफलता के लिए पुलिस दल को बधाई दी जा रही है।

संवाददाता : मुस्तकीम खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.