भिवंडी में बार डांसर से छेड़छाड़ के आरोप में दो बार मालिकों पर मामला दर्ज

ठाणे : भिवंडी के काल्हेर इलाके में एक 19 वर्षीय बार डांसर से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर नारपोली पुलिस ने दो बार मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बार मालिकों के नाम हरीश उर्फ अरुण चिन्ना पुजारी (42) और चिदानंद आनंद गौड़ हैं। दोनों काल्हेर स्थित सुकूर बार के संचालक बताए जाते हैं। पीड़िता भिवंडी बायपास स्थित किनारा बार में गायिका के रूप में काम करती है और आरोपी हरीश के फ्लैट में किराए से रहती है।घटना 16 सितंबर की रात करीब डेढ़ बजे की है। शिकायत में कहा गया है कि पीड़िता अपने दो दोस्तों के साथ कमरे में बैठकर बातचीत कर रही थी। तभी हरीश और चिदानंद वहां पहुंचे। उन्होंने पहले पीड़िता के दोस्तों को गाली-गलौज की और उसके चरित्र पर सवाल उठाए। इसके बाद दोनों ने पीड़िता से अभद्र भाषा में बात की और चेतावनी दी कि अगर वह दोबारा दोस्तों को घर बुलाएगी तो उसे निकाल दिया जाएगा। इसी दौरान आरोपियों ने उसका विनयभंग किया। पीड़िता की शिकायत पर 19 सितंबर को नारपोली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

रिपोर्ट : मुस्तकीम खान   

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.