ठाणे में सानपाड़ा पुलिस थाने की नई इमारत का मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया उद्घाटन
ठाणे : नवी मुंबई पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत सानपाड़ा स्थित नवनिर्मित पुलिस थाने की आधुनिक इमारत का भव्य उद्घाटन एवं कोनशिला अनावरण आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करकमलों से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर राज्य के वनमंत्री गणेश नाईक, पणन मंत्री जयकुमार रावल, सार्वजनिक बांधकाम मंत्री छत्रपती शिवेंद्रराजे भोसले, विधायक निरंजन डावखरे, मंदा म्हात्रे, प्रशांत ठाकुर, विक्रांत पाटील, कुमार अयलानी, पूर्व सांसद संजीव नाईक, महाराष्ट्र गृह निर्माण व कल्याण मंडल की व्यावसायिक संचालक तथा पुलिस महानिदेशक श्रीमती अर्चना त्यागी, नवी मुंबई पुलिस आयुक्त मिलिंद भारंबे, पुलिस सह-आयुक्त संजय एन. पुरे, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दीपक चाकोरे, संजयकुमार पाटील सहित अनेक मान्यवर उपस्थित थे।
अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस
नई पुलिस थाने की इमारत में पुलिस प्रशासन एवं नागरिकों की सुविधा के लिए अत्याधुनिक कक्ष व व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं। त्वरित शिकायत निवारण के लिए ई-संवाद कक्ष, साय-फाय कक्ष, गुन्हे अन्वेषण कक्ष, शस्त्रागार, पुलिस कोठडी, तडीपार गुन्हेगार कक्ष, अभिलेख कक्ष तथा मुद्देमाल कक्ष जैसे विभिन्न विभाग स्थापित किए गए हैं। इससे पुलिस कार्यप्रणाली अधिक गतिशील होगी तथा नागरिकों से संवाद भी अधिक प्रभावी बन सकेगा।
पुलिस थानों को मिला ISO मानांकन
कार्यक्रम के दौरान वाशी पुलिस थाना, पनवेल तालुका पुलिस थाना और सीबीडी बेलापुर पुलिस थाना को ISO 9001:2015 मानांकन प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। यह मानांकन गुणवत्ता, पारदर्शिता और दक्षता का प्रतीक है, जिससे पुलिस विभाग की कार्यक्षमता और विश्वासार्हता में वृद्धि होगी।
मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि इस नूतन इमारत के माध्यम से नवी मुंबई पुलिस बल को सशक्त सुविधाएं उपलब्ध होंगी और नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे।
रिपोर्टर : मुस्तकीम खान

No Previous Comments found.