भिवंडी शहर में अवैध निर्माणों की बाढ़,अधिकारी मौन
भिवंडी : भिवंडी शहर में पांचों प्रभाग क्रमांक अंतर्गत आने वाले इलाकों में अवैध निर्माण कार्य धड़ल्ले से चल रहा है, जिसपर प्रभाग अधिकारी और बीट निरीक्षक दोनों ही मनपा आयुक्त अनमोल सागर के दिशा निर्देशों की खुल कर धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं। जिस कारण बिल्डर बेखौफ होकर धड़ल्ले से अवैध निर्माण कार्य तेजी से कर रहे हैं। ताजा मामला भिवंडी के प्रभाग क्रमांक दो अंतर्गत आने वाले नदिया पार इलाके का है जहां एक ही जगह पर दो अवैध निर्माण कार्य शुरू है और अधिकारी बिल्डरों से सांठ-गांठ कर ऐसी इमारतों को संरक्षण प्रदान करने में व्यस्त हैं।
बता दें कि कुछ दिन पूर्व महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने अवैध निर्माण कार्य को लेकर कड़ी नाराजगी जताई थी और महाराष्ट्र के सभी नगर निगम को ए आदेश दिया था कि अगर कहीं पर भी अवैध निर्माण कार्य किए जा रहे तो फौरन ही उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके बाद ही भिवंडी मनपा आयुक्त अनमोल सागर द्वारा भी भिवंडी के सभी प्रभागों के वार्ड अधिकारी को सख्त निर्देश दिया गया था की अवैध निर्माण कार्य करने वाले बिल्डरों पर सख्त कार्रवाई की जाए, लेकिन इन सभी आदेशों का उल्टा रिएक्शन भिवंडी में देखा गया है,जहां प्रभाग अधिकारियों द्वारा खुलेआम बिल्डर को संरक्षण प्रदान करने का कार्य शुरू है। जिसका सीधा उदाहरण प्रभाग क्रमांक 2 के वार्ड अधिकारी माणिक जाधव के इलाके में एक ही जगह पर दो अवैध निर्माण कार्य धड़ल्ले से चल रहा है।
रिपोर्टर : मुस्तकीम खान

No Previous Comments found.