​ठाणे महानगरपालिका के चालक का शराब पीने के मामले में तत्काल निलंबन

​ठाणे : ठाणे महानगरपालिका के कार्यशाला विभाग के चालक सतीश बळीराम तेटवार को ड्यूटी के दौरान शराब पीने के आरोप में ठाणे महानगरपालिका की सेवा से तत्काल निलंबित कर दिया गया है।

​आज ठाणे महानगरपालिका के कार्यशाला विभाग के चालक सतीश बळीराम तेटवार और निजी चालक विपुल भरत बनकर, वाहन क्रमांक MH 04 KU 2323 में कार्यालयीन समय (वर्किंग ऑवर्स) के दौरान शराब पीते हुए पाए गए।
​प्रशासन ने इस घटना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए दोनों संबंधित चालकों को जांच के लिए छत्रपती शिवाजी महाराज अस्पताल भेजा। चिकित्सा अधिकारियों द्वारा की गई जांच में यह रिपोर्ट दी गई कि दोनों ने शराब का सेवन किया था।
​इस घटना को अत्यंत गंभीर मानते हुए, महाराष्ट्र नागरिक सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम, 1979 के तहत चालक सतीश बळीराम तेटवार को आज दिनांक 16 फरवरी 2026 से तत्काल प्रभाव से सेवा से निलंबित कर दिया गया है। वहीं, विपुल भरत बनकर के निजी चालक होने के कारण, प्रशासन ने बताया कि इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को दे दी गई है।

रिपोर्टर : मोहम्मद सलीम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.