मुंब्रा में डम्परों पर कड़ा एक्शन: 16 दिनों में 118 वाहनों पर कार्रवाई, ₹1.66 लाख का जुर्माना वसूल

ठाणे : मुंब्रा ट्रैफिक विभाग ने शहर में भारी वाहनों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए 1 मार्च से 16 मार्च के बीच 118 डम्परों पर कार्रवाई की है। इस दौरान कुल ₹1,66,500 का जुर्माना वसूला गया है।

ट्रैफिक विभाग के सीनियर पीआई अतुल अहेर के अनुसार, शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि डम्पर चलाने का समय रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक निर्धारित किया गया है, ताकि दिन के समय यातायात प्रभावित न हो।
मुंब्रा में तेजी से बढ़ती जनसंख्या और वाहनों की संख्या को देखते हुए दिन में भारी वाहनों पर नियंत्रण जरूरी हो गया है। खासतौर पर स्कूल और कॉलेज के छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
ट्रैफिक विभाग ने सभी डम्पर चालकों से नियमों का पालन करने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

रिपोर्टर : साबिर शेख

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.