ठाणे में ड्रग्स पर बड़ा प्रहार: 4.12 करोड़ का एमडी जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार
ठाणे : ठाणे में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। ठाणे गुन्हे शाखा के अंमली पदार्थ विरोधी पथक ने कार्रवाई करते हुए करीब 4 करोड़ 12 लाख रुपये मूल्य का एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स जब्त किया है और इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 23 मार्च 2026 को बरई स्थित एमटीएनएल ऑफिस के सामने की गई। मौके पर दबिश देकर पुलिस ने सोहेल दिलीप खान और रोहित विलास सितापुरे को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पूछताछ और आगे की जांच के दौरान मामले में शामिल राजेश हडावले को भी बाद में हिरासत में लिया गया।
जब्त किए गए ड्रग्स का कुल वजन 2 किलो 62 ग्राम बताया जा रहा है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों में आंकी गई है।
इस मामले में नौपाडा पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और पुलिस अब इस ड्रग्स रैकेट के अन्य लिंक और सप्लाई चेन की जांच में जुटी हुई है।
पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई शहर में बढ़ते नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार है और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।
रिपोर्टर: साबिर शेख
No Previous Comments found.