ठाणे क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 3 करोड़ के सोने और ₹17.5 लाख नकद ठगी मामले में आरोपी गिरफ्तार
ठाणे : क्राइम ब्रांच घटक-1 ने दिवाली 2025 के दौरान सराफा व्यापारियों को ए-वन क्वालिटी शुद्ध सोने का झांसा देकर ठगी कर फरार हुए आरोपी जीवाराम वर्धाजी चौधरी(46)को घोडबंदर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ठाणे और भिवंडी के व्यापारियों से सोना लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने तकनीकी जांच के बाद उसे 23 मार्च 2026 को पकड़ा और पूछताछ में उसके पास से कुल करीब 3 करोड़ रुपये कीमत की 7 सोने की लगड़ियाँ तथा ₹17.50 लाख नकद बरामद किए। इस कार्रवाई को क्राइम ब्रांच टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अंजाम दिया।
रिपोर्टर : साबीर शेख


No Previous Comments found.