ठाणे का जिला एवं सत्र न्यायालय भाईंदर जाएगा? प्रस्ताव के खिलाफ वकीलों का आंदोलन

ठाणे - जिला एवं सत्र न्यायालय तथा वरिष्ठ स्तर के दिवानी न्यायालय को भाईंदर स्थानांतरित करने के प्रस्ताव के विरोध में ठाणे जिला वकील संघर्ष समिति ने जोरदार आंदोलन शुरू किया है। इस प्रस्ताव से आम नागरिकों को न्याय पाने में कठिनाई होगी, ऐसा आरोप वकीलों ने लगाया है।आंदोलन में बड़ी संख्या में वकील शामिल हुए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वकीलों का कहना है कि न्यायालय का ठाणे में वर्तमान स्थान सभी के लिए सुविधाजनक है और इसे स्थानांतरित करना अव्यवहारिक निर्णय होगा। वकील संघर्ष समिति ने मांग की है कि यह प्रस्ताव तुरंत वापस लिया जाए, अन्यथा आंदोलन को और तीव्र किया जाएगा।

रिपोर्टर - साबीर शेख

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.