वर्तक नगर पुलिस की शानदार कार्रवाई, 24 घंटे में चोरी के सोने के गहने बरामद
ठाणे - वर्तक नगर पुलिस थाना क्षेत्र में रहने वाले एक शिकायतकर्ता की वृद्ध मां के लगभग ₹5,20,000 मूल्य के 6 तोले सोने के गहने चोरी हो गए थे। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर गहनों का पता लगा लिया। अपराध प्रकटीकरण टीम ने तेजी से जांच करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया और पूरा मुद्देमाल बरामद कर लिया। माननीय न्यायालय के आदेश के बाद आज बरामद किए गए गहने शिकायतकर्ता और उनकी मां को वापस सौंप दिए गए। शिकायतकर्ता और उनकी वृद्ध मां ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। वर्तक नगर पुलिस की यह तेज और प्रभावी कार्रवाई निश्चित रूप से सराहनीय मानी जा रही है।
रिपोर्टर् - साबीर शेख


No Previous Comments found.