अवैध तस्करी नेटवर्क पर पुलिस की सख्त कार्रवाई ₹18 लाख का गुटखा-पान मसाला बरामद
ठाणे : अहमदाबाद असलाली पुलिस थाना और शांतीनगर पुलिस थाना की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े अपराध का पर्दाफाश किया गया है।
गुन्हा क्रमांक 393/2026 (BNS 331(4), 305, 3(5)) के तहत पुलिस ने 2 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान अपराध में इस्तेमाल किया गया टेम्पो (MH-04-LY-0161) भी जब्त कर लिया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब ₹18 लाख मूल्य का गुटखा और पान मसाला बरामद किया है, जो अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था।
आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए गिरफ्तार आरोपियों और जब्त किए गए मुद्देमाल को असलाली पुलिस स्टेशन, अहमदाबाद ग्रामीण के हवाले कर दिया गया है। इस संयुक्त ऑपरेशन को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
रिपोर्टर - साबीर शेख


No Previous Comments found.