5 महीने पुरानी चेन स्नैचिंग का खुलासा, मुंबई से 3 आरोपी गिरफ्तार

ठाणे : ठाणे पुलिस ने पांच महीने पहले हुई सोने की चेन छीनने की वारदात का सफलतापूर्वक पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में पुलिस ने मुंबई से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि यह एक संगठित गिरोह था, जो सुनसान जगहों पर राहगीरों को निशाना बनाकर सोने की चेन छीनने की वारदात को अंजाम देता था। ठाणे पुलिस की सतर्कता और तकनीकी जांच के चलते आखिरकार आरोपियों तक पहुंच बनाई गई।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुल 6.76 लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन बरामद की गई है। इस कार्रवाई से इलाके में सक्रिय चेन स्नैचिंग गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है, जिससे नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उन्होंने और किन-किन वारदातों को अंजाम दिया है।

इस पूरे मामले की जानकारी श्री कल्याणजी घेटे, सहायक पुलिस आयुक्त, कल्याण ने दी।

रिपोर्टर : साबीर शेख

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.