वर्तकनगर पुलिस की उल्लेखनीय कार्रवाई बेकायदेशीर हथियार के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली

ठाणे : वर्तकनगर पुलिस ने सतर्क पेट्रोलिंग के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से अवैध देशी कट्टा (गावठी कट्टा) और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से संभावित बड़ी वारदात को समय रहते टाल दिया गया।

पुलिस के अनुसार, इलाके में नियमित गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए टीम ने आरोपी को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध हथियार मिलने के बाद उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक जांच में आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वह पहले भी कई गंभीर मामलों में शामिल रहा है।

वर्तकनगर पुलिस की इस मुस्तैदी और तत्परता की सराहना की जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने भी पुलिस के इस कदम को सराहा है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा और विश्वास का माहौल और मजबूत हुआ है।

रिपोर्टर : साबीर शेख

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.