तत्पर जांच से अपहृत बच्चे का सुराग, पुलिस की बड़ी सफलता

ठाणे : कळवा पुलिस स्टेशन में दर्ज मामला क्रमांक 178/2026 (BNS 137(2)) के तहत अपहृत बच्चे की तलाश में पुलिस ने तेजी और सतर्कता के साथ व्यापक जांच अभियान चलाया। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज, आरपीएफ (रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स) और जीआरपी (गवर्नमेंट रेलवे पुलिस) की मदद से विभिन्न पहलुओं पर बारीकी से जांच की गई।

मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया। विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय के चलते महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे, जिसके आधार पर पुलिस टीम ने अपहृत बच्चे का सफलतापूर्वक पता लगा लिया।

इस पूरे अभियान में एसीपी प्रिया डमले और कळवा के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक उत्तेकर की तेज कार्रवाई, सूझबूझ और सतर्कता अहम रही। उनके नेतृत्व में कळवा पुलिस टीम, जो इस ऑपरेशन में लगातार सक्रिय रही, ने दिन-रात मेहनत कर बेहद कम समय में बच्चे का पता लगाकर उसे सुरक्षित बरामद किया।

कळवा पुलिस की पूरी टीम की इस तत्पर, संगठित और उत्कृष्ट कार्यशैली की हर तरफ सराहना की जा रही है।

रिपोर्टर : साबीर शेख
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.