अंबरनाथ पुलिस की बड़ी कामयाबी: 12 लाख के 13 गुम मोबाइल CEIR से बरामद, मालिकों को लौटाए गए
अंबरनाथ : महाराष्ट्र पुलिस के तहत आने वाले अंबरनाथ पुलिस स्टेशन ने एक सराहनीय कार्रवाई करते हुए गुम हुए मोबाइल फोन खोजने में बड़ी सफलता हासिल की है।
साल 2023 से 2026 के बीच अंबरनाथ पश्चिम क्षेत्र में नागरिकों के कई मोबाइल फोन चोरी या गुम हो गए थे, जिनकी शिकायतें पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई थीं। इन मामलों में पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से तकनीकी विश्लेषण करते हुए 13 मोबाइल फोन ट्रेस किए।
इन मोबाइल फोनों की कुल कीमत लगभग 2,00,000 से 5,00,000 रुपये के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने सभी मोबाइल बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिए, जिससे नागरिकों में खुशी का माहौल है।
इस सफल कार्रवाई में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम ने तकनीकी जांच के जरिए यह उपलब्धि हासिल की।
अंबरनाथ पुलिस की इस कार्रवाई को नागरिकों ने सराहा है और इसे तकनीक के सही उपयोग का बेहतरीन उदाहरण बताया जा रहा है।
रिपोर्टर : साबीर शेख

No Previous Comments found.