मुंब्रा में जनगणना ड्यूटी से गायब शिक्षक,पुलिस ने दर्ज की NCR

मुंब्रा - ठाणे शहर के मुंब्रा इलाके में जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एनसीआर (Non-Cognizable Report) दर्ज की है। यह मामला 2 मई 2026 को मुंब्रा पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 222 के तहत दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई दिवा प्रभाग समिति के सहायक आयुक्त एवं प्रभारी जनगणना अधिकारी शिवप्रसाद मारोतराव नागरगोजे की शिकायत पर की गई है। शिकायत के अनुसार, दिवा क्षेत्र की Due Drop English School, Global English School और South Indian School के कुछ शिक्षक जनगणना प्रशिक्षण और ड्यूटी से लगातार अनुपस्थित रहे।
एनसीआर में जिन शिक्षकों के नाम शामिल हैं, उनमें अनुष्का नाईक, दीपिका पगारे, दिव्या हळदणकर, जयप्रकाश बेन बन्सी, कल्पना महाले और माधुरी गुरव सहित अन्य का समावेश है।
प्रशासन के मुताबिक, 23 अप्रैल 2026 से जनगणना 2027 के तहत प्रशिक्षण सत्र शुरू किए गए थे और संबंधित कर्मचारियों के लिए इसमें उपस्थित रहना अनिवार्य था। इसके बावजूद अनुपस्थित रहकर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया गया है।
पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई के लिए शिकायतकर्ता को न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की सलाह दी है।

रिपोर्टर - साबीर शेख
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.