भिवंडी में अवैध निर्माण पर बवाल, सांसद सुरेश म्हात्रे का प्रशासन को अल्टीमेटम

ठाणे : भिवंडी के पिंपलास इलाके में स्थित भूमी वर्ल्ड गोदाम संकुल के कथित अवैध निर्माण को लेकर मामला गरमा गया है। सुरेश म्हात्रे उर्फ ‘बाल्या मामा’ ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कड़ी चेतावनी दी है। 2 दिन का अल्टीमेटम, 15 दिन में आंदोलन सांसद ने कहा कि यदि अगले 2 दिनों में कार्रवाई नहीं हुई, तो आने वाले 15 दिनों में स्थानीय किसानों के साथ उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती है, तो इसकी जिम्मेदारी पूरी तरह प्रशासन की होगी। बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण का आरोप जानकारी के अनुसार, पिंपलास गांव की सीमा में भूमी वर्ल्ड प्रोजेक्ट में डेवलपर द्वारा करीब 1 करोड़ वर्ग फुट निर्माण किया गया है। इसमें सरकारी 25 एकड़ जमीन और किसानों की जमीन शामिल होने का आरोप है। साथ ही मुख्य सड़क पर करीब 5.5 लाख वर्ग फुट का मॉल भी बिना किसी अनुमति के बनाए जाने की बात सामने आई है।

हाईकोर्ट के आदेशों की अनदेखी

सांसद का आरोप है कि मुंबई उच्च न्यायालय ने 2018, 2019 और 2021 में इस मामले में स्पष्ट आदेश दिए थे कि कोई नया निर्माण न किया जाए और अवैध निर्माण पर तत्काल कार्रवाई हो। इसके बावजूद MMRDA और जिला प्रशासन ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। RTI में भी खुलासा RTI के तहत मिली जानकारी के अनुसार, इस निर्माण के लिए डेवलपर ने कोई अनुमति नहीं ली थी, जिसकी पुष्टि खुद MMRDA ने लिखित रूप में की है। किसानों के साथ आंदोलन की तैयारी सांसद ने कहा कि इतना बड़ा अवैध निर्माण बिना प्रशासन और राजनीतिक संरक्षण के संभव नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वह किसानों के साथ मिलकर निर्माण स्थल पर बड़ा आंदोलन करेंगे और संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करेंगे।  फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

रिपोर्टर - साबीर शेख

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.