घोड़बंदर रोड पर MSEB ट्रांसफार्मर में भीषण आग, पातलीपाड़ा सर्विस रोड पर मचा हड़कंप!

ठाणे - घोड़बंदर रोड स्थित पातलीपाड़ा सर्विस रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नए ठाणे–पुराने ठाणे पार्क के सामने लगे MSEB ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना घोड़बंदर रोड के पातलीपाड़ा सर्विस रोड पर हुई, जहां स्थित MSEB ट्रांसफार्मर में अचानक शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी के चलते आग भड़क उठी। आग लगते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

रेस्क्यू और स्थिति:

घटना में किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई खबर नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके की बिजली आपूर्ति कुछ समय के लिए बंद कर दी गई। पुलिस और MSEB के अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटना के कारणों की जांच में जुट गए हैं। प्राथमिक तौर पर आग लगने की वजह तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि असली कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

रिपोर्टर - साबीर शेख

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.