सरायत आरोपी अरबाज मंसूरी की ढिंड निकालकर की गई गिरफ्तारी
ठाणे - शिवाजीनगर पुलिस ने इलाके में अपराध पर लगाम लगाने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए सरायत आरोपी अरबाज खांची मंसूरी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की इलाके में ढिंड निकालते हुए लोगों के बीच कानून का संदेश दिया।मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपी को पकड़कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इलाके में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
रिपोर्टर - साबीर शेख

No Previous Comments found.