9 किलो से अधिक हेरोइन जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार, कीमत ₹34 करोड़ से अधिक

ठाणे : ठाणे शहर पुलिस के परिमंडल-03, कल्याण एंटी नारकोटिक्स सेल और महात्मा फुले चौक पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लगभग 9 किलो 768 ग्राम “हेरोइन (गर्द)” जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹34.18 करोड़ बताई जा रही है। इस कार्रवाई में मुख्य सप्लायर समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई कल्याण, शहापुर, मुंबई और नासिक क्षेत्रों में की गई। पुलिस ने यह ऑपरेशन तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

रिपोर्टर : साबीर शेख

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.