क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 3 करोड़ से अधिक का चरस और ट्रामाडॉल कैप्सूल जब्त
ठाणे : शहर की क्राइम ब्रांच के एंटी-नारकोटिक्स सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे के अवैध कारोबार का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन में पुलिस ने चरस और ट्रामाडॉल कैप्सूल की तस्करी में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए माल की कुल कीमत करीब 3 करोड़ 3 लाख 64 हजार 814 रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने खारेगांव टोलनाका इलाके में जाल बिछाकर मुख्य आरोपी फिरोज अब्दुल खान (52 वर्ष) को गिरफ्तार किया। उसके पास से 3 किलो 20 ग्राम चरस और 12,984 ट्रामाडॉल (SPASMO-PROXYVON R-PLUS) कैप्सूल बरामद किए गए।
जांच के दौरान पुलिस ने इस मामले में जम्मू-कश्मीर से जुड़े दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि यह नशीले पदार्थों की सप्लाई जम्मू-कश्मीर से की जा रही थी। इस मामले में कळवा पुलिस स्टेशन में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में से एक पहले भी दो बार नशा तस्करी के मामलों में सजा काट चुका है। फिलहाल ठाणे क्राइम ब्रांच इस पूरे रैकेट की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नशे की बिक्री,भंडारण या तस्करी से जुड़ी कोई भी जानकारी तुरंत पुलिस को दें,ताकि इस अवैध कारोबार पर सख्ती से रोक लगाई जा सके।
रिपोर्टर - साबीर शेख
No Previous Comments found.