ठाणे पुलिस की बड़ी कामयाबी: 19.59 लाख के 180 गुम मोबाइल बरामद, कई राज्यों तक चला ऑपरेशन!

ठाणे :  शहर में लगातार बढ़ रही गुम मोबाइल फोन की शिकायतों पर सख्त कदम उठाते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ठाणे पुलिस ने 19.59 लाख रुपये की कीमत के कुल 180 गुम मोबाइल फोन बरामद कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे के निर्देश पर नागरिकों के खोए मोबाइल वापस दिलाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत ठाणे क्राइम ब्रांच की अलग-अलग टीमों का गठन किया गया और CEIR पोर्टल की मदद से मोबाइल फोन ट्रैक किए गए। जांच के दौरान चौंकाने वाली बात सामने आई कि कई मोबाइल ठाणे शहर के बाहर ही नहीं, बल्कि महाराष्ट्र के बाहर अन्य राज्यों में भी इस्तेमाल किए जा रहे थे। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीमों ने संबंधित लोगों से संपर्क कर उन्हें मामले की गंभीरता समझाई और उनके सहयोग से मोबाइल फोन बरामद किए।

???? टीमवार बरामदगी का विवरण:
भिवंडी यूनिट (घटक-2): 8.82 लाख रुपये के 80 मोबाइल
कल्याण यूनिट (घटक-3): 4.50 लाख रुपये के 60 मोबाइल
उल्हासनगर यूनिट (घटक-4): 2.52 लाख रुपये के 15 मोबाइल
वागले एस्टेट यूनिट (घटक-5): 3.75 लाख रुपये के 25 मोबाइल
इस तरह कुल 19,59,200 रुपये कीमत के 180 मोबाइल फोन बरामद किए गए।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे, सह आयुक्त डॉ. ज्ञानेश्वर चव्हाण, सह आयुक्त (क्राइम) डॉ. पंजाबराव उगले, उप आयुक्त अमरसिंह जाधव और सहायक आयुक्त शेखर बागड़े के मार्गदर्शन में की गई।
ठाणे क्राइम ब्रांच के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की इस मुहिम में अहम भूमिका रही, जिससे सैकड़ों नागरिकों को राहत मिली है


रिपोर्टर : साबीर शेख ठाणे

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.