नवी मुंबई में 16 टन संदिग्ध मांस से भरा कंटेनर पकड़ा लॉजिस्टिक पार्क के रास्ते जा रहा था, लैब रिपोर्ट का इंतजार
नवी मुंबई : में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां उत्तर प्रदेश से आ रहा करीब 16 टन संदिग्ध मांस से भरा कंटेनर तळोजा इलाके के पास रोका गया। यह कंटेनर कथित तौर पर लोढा लॉजिस्टिक पार्क के एक वेयरहाउस के कोल्ड स्टोरेज की ओर जा रहा था। जानकारी के मुताबिक, इस कंटेनर को हिंदुत्ववादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने संदेह के आधार पर रोका और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कंटेनर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
क्या है मामला?
प्राथमिक जांच में कंटेनर के अंदर भारी मात्रा में मांस पाया गया, जिसका वजन करीब 16 टन बताया जा रहा है। हालांकि, यह मांस किस जानवर का है, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।
इस मामले में फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) और डॉक्टरों की टीम को भी बुलाया गया। उनके द्वारा मांस के सैंपल लेकर फॉरेंसिक लैब भेजे गए हैं। लैब रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा अधिकारियों के अनुसार, जब तक लैब रिपोर्ट नहीं आती, तब तक यह कहना संभव नहीं है कि मांस गोमांस है या किसी अन्य जानवर का। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। सप्लाई चेन पर भी जांच पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है—
मांस कहां से लाया गया?
किसके लिए भेजा जा रहा था?
क्या इसके पीछे कोई बड़ा रैकेट काम कर रहा है?
इन सभी पहलुओं की जांच जारी है। बढ़ा तनाव, सख्त कार्रवाई की मांग इस घटना के बाद इलाके में हलचल बढ़ गई है। संबंधित संगठनों ने मामले की गहन जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि तथ्य सामने आने तक इसे ‘संदिग्ध मांस’ ही माना जाएगा और किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।
रिपोर्टर : साबीर शेख
No Previous Comments found.