ठाणे पुलिस ने नागपुर के चर्चित बेलतरोडी पति हत्याकांड की मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार

ठाणे : नागपुर के बेलतरोडी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक सनसनीखेज पति हत्याकांड (लव ट्रायंगल) सामने आया था, जिसकी मुख्य आरोपी महिला वारदात के बाद से फरार चल रही थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला की पहचान दिपाली उर्फ बाली विजय सालुंके (उम्र 29 वर्ष) के रूप में हुई है। वह अपने पति की हत्या करने के बाद से अपनी पहचान छिपाकर छिपी हुई थी। ठाणे क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल को एक गुप्त सूचना मिली कि आरोपी महिला ठाणे में रह रही है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संत ज्ञानेश्वर नगर, ठाणे में दबिश दी और 3 अक्टूबर 2026 की सुबह उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। ठाणे पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए उसे संबंधित जांच अधिकारियों को सौंप दिया है।

* घटनास्थल/थाना: बेलतरोडी पुलिस स्टेशन, नागपुर (अपराध क्र. 405/2026)
* दर्ज धाराएं: भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 3(5) और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 135
* गिरफ्तार आरोपी: दिपाली उर्फ बाली विजय सालुंके (उम्र 29 वर्ष)

यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शैलेश सालवी (एंटी एक्सटॉर्शन सेल, ठाणे) के मार्गदर्शन में सस्प/सचिन कुंभार, पोहवा/1834 शैलेश शिंदे (गुप्त सूचनाकर्ता), पोशी/3213 संतोष वायकर और मपोशी/8101 मयूरी भोसले की टीम द्वारा की गई।


रिपोर्टर : मोहम्मद सलीम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.