कचरा गाड़ी में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, दुल्हन हुई इतनी इम्प्रेस कि साथ में ली विदाई!

आजकल सोशल मीडिया पर अलग और अनोखी शादी का ट्रेंड चल रहा है लोग वायरल होने के लिए अलग अलग तरह के तरीके अपना रहे है और फेमस भी हो रहे है इसी बीच एक और शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुयी है दरअसल चीन के अनहुई प्रांत के सुईशी काउंटी में 28 मार्च को एक ऐसी शादी हुई, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। इस अनोखी शादी में दूल्हे पान हाओनान ने पारंपरिक अंदाज को छोड़कर कुछ बिल्कुल अलग करने का फैसला किया।

गीला-सूखा कचरा व्यवस्था ने बिगाड़ा बजट, हर माह पौने दो करोड़ का झटका | Wet  and dry garbage system spoils budget blow of twenty two crores every month

जहां आमतौर पर दूल्हे लग्जरी कार, घोड़े या हेलीकॉप्टर से बारात निकालते हैं, वहीं पान हाओनान अपनी बारात में 9 कचरा गाड़ियां लेकर दुल्हन के घर पहुंचे। उनके इस अनोखे अंदाज को देखकर आसपास के लोग हैरान रह गए।
दूल्हा अपने परिवार के साथ सीवेज और कचरा साफ करने का काम करता है। उसने अपनी शादी के जरिए अपने पेशे को सम्मान देने का निर्णय लिया। यही वजह रही कि उसने अपनी बारात में इन्हीं गाड़ियों को शामिल किया।

3 दिन से नहीं आ रही कचरा गाड़ी घरों में लग गया कचरे का अंबार | Garbage cart  not coming for 3 days, piles of garbage started in the houses

दुल्हन को दूल्हे का यह अलग अंदाज काफी पसंद आया। उसने न सिर्फ इस अनोखी बारात को स्वीकार किया, बल्कि शादी के बाद विदाई के समय उसी कचरा गाड़ी में बैठकर अपने पति के साथ ससुराल जाने का फैसला भी किया।इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और इसे लाखों बार देखा जा चुका है। लोगों ने इसे “सबसे अलग शादी” बताया। कई यूजर्स ने दूल्हे की सोच और सादगी की तारीफ की, तो कुछ ने इसे मजेदार और हटकर बताया।

Chandrapur News: चंद्रपुर में महिलाओं ने संभाली कचरा गाड़ी की स्टेयरिंग |  Women took over steering of garbage cart in Chandrapur

दूल्हे का कहना है कि वह अपने काम को लेकर गर्व महसूस करता है और चाहता था कि उसकी शादी में उसके परिवार के पेशे की झलक दिखे। दुल्हन का समर्थन उसके लिए सबसे बड़ी खुशी की बात रही।फिलहाल, यह अनोखी शादी पूरे चीन में चर्चा का विषय बनी हुई है। कुछ लोग इसे सच्चे प्यार और सादगी की मिसाल मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे अजीब जरूर कह रहे हैं, लेकिन ज्यादातर लोग इस अनोखे आइडिया की सराहना कर रहे हैं।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.