शैम्पू छोड़ें, अपनाएं नेचुरल हेयर वॉश-बाल बनेंगे लंबे, घने और चमकदार
रीठा, आंवला और शिकाकाई का कॉम्बिनेशन
पुराने समय में बाल धोने के लिए दादी-नानी जिन चीजों पर भरोसा करती थीं, वो आज भी उतनी ही असरदार हैं। रीठा से हल्का झाग बनता है, जो बालों को नेचुरली साफ करता है। अगर इसमें आंवला और शिकाकाई मिलाकर इस्तेमाल किया जाए, तो बाल मजबूत, काले और लंबे बनने में मदद मिलती है।

मुल्तानी मिट्टी और नींबू का इस्तेमाल
मुल्तानी मिट्टी बालों की गहराई से सफाई करने में काफी कारगर मानी जाती है। इसे पानी में भिगोकर पेस्ट बनाएं और उसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं। इससे स्कैल्प साफ होता है और डैंड्रफ की समस्या भी कम हो सकती है। अगर बाल ज्यादा ड्राय हों, तो इसमें एलोवेरा जेल मिलाना फायदेमंद रहेगा।
एप्पल साइडर विनेगर से नेचुरल क्लीनिंग
बालों को बिना शैम्पू साफ करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर भी अच्छा विकल्प है। इसमें मौजूद गुण स्कैल्प को साफ रखते हैं और बैक्टीरिया को कम करने में मदद करते हैं। 2–3 चम्मच विनेगर को पानी में मिलाकर बालों पर लगाएं और कुछ मिनट बाद धो लें।

बेर के पत्तों का देसी तरीका
बहुत कम लोग जानते हैं कि बेर के पत्ते भी बाल धोने में इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इन्हें रगड़ने पर हल्का झाग बनता है। इन पत्तों को पीसकर या छोटे टुकड़ों में इस्तेमाल करने से स्कैल्प हेल्दी रहती है और बालों से जुड़ी समस्याएं कम हो सकती हैं।

No Previous Comments found.