मिशन शक्ति 5.0 के तहत बालिकाओं का कराया गया खेल प्रतियोगिता का आयोजन ।

ललितपुर : को श्रीमान् पुलिस अधीक्षक, ललितपुर श्री मो0 मुश्ताक के निर्देशन में *"मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत जनपद के थाना बानपुर पुलिस द्वारा , एक निजी विद्यालय में बालिकाओं हेतु खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया । खेल प्रतियोगिता में बालिकाओं ने उत्साह पूर्वक खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया । तत्पश्चात बालिकाओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया । 

साथ ही सभी बालिकाओं को  उनकी सुरक्षा, आत्मसम्मान, आत्मनिर्भरता और यौन उत्पीड़न से बचाव व उसके खिलाफ आवाज उठाने, साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए महिलाओं व किशोरियों के कानूनी अधिकार व हेल्प लाइन नं0 1090, 1930 आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गई ।   बालिकाओं को भरोसा दिलाया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या साइबर ठगी की सूचना तुरंत देने पर पुलिस पूरी गंभीरता से कार्रवाई करेगी।

‼️ “नारी की सुरक्षा केवल जिम्मेदारी नहीं, ललितपुर पुलिस का संकल्प है।” ‼️

रिपोर्टर : राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.