मुनि श्री की भव्य अगवानी एवं पंचकल्याणक महामहोत्सव का शुभारंभ घटयात्रा से प्रारंभ
टीकमगढ़ - शहर के पारसनाथ जैन मंदिर, श्रीजी कॉलोनी (बस स्टैंड के पीछे सागर बाईपास रोड) पर आज भव्य पंचकल्याणक महामहोत्सव का शुभारंभ अत्यंत धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ हुआ। धर्म प्रभावना समिति के अध्यक्ष नरेंद्र जनता ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीजी कॉलोनी सुधासागर रोड पर आयोजित पंचकल्याणक महामहोत्सव की भव्य घटयात्रा एवं मुनि श्री समत्वसागर जी ससंघ की मंगल अगवानी का आयोजन सोमवार प्रातः 6 बजे किया गया। घटयात्रा का शुभारंभ बाजार जैन मंदिर से हुआ, जो जवाहर चौराहा, स्टेट बैंक, गांधी चौराहा, कोतवाली, अम्बेडकर चौराहा होते हुए आसरा गौ सेवा केंद्र पहुँची। यहाँ मुनिश्री ने गौ सेवा करने वाले सेवकों को आशीर्वाद प्रदान किया। इसके पश्चात यात्रा कार्यक्रम स्थल श्रीजी कॉलोनी पहुँची, जहाँ ध्वजारोहण एवं पंडाल उद्घाटन का शुभ कार्य संपन्न हुआ। यह विशाल घटयात्रा अद्भुत अनुशासन और भक्ति से ओतप्रोत रही। सबसे आगे सुसज्जित हाथी, डीजे व वाहनों पर सवार प्रमुख पात्र, आकर्षक म्यूजिकल बैंड, और विशेष ड्रेस कोड में शामिल माताएँ, बहनें एवं बालिकाएँ भगवान का नृत्य- करते हुए आगे बढ़ रही थीं। मार्ग में अनेक स्थानों पर मुनि श्री के चरण- धुलाई गए एवं आरती की व्यवस्था की गई। पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण गूंजता रहा और श्रद्धालु धर्म में लीन दिखाई दिए
रिपोर्टर - राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव


No Previous Comments found.