टीकमगढ़ स्थानीय नजरबाग मन्दिर प्रांगण में योग अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया

टीकमगढ़ : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जतारा विधायक श्री हरिशंकर खटीक के मुख्य आतिथ्य में आज स्थानीय नजरबाग प्रांगण में जिला स्तरीय सामूहिक योग अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्रीमती सरोज राजपूत, सांसद प्रतिनिधि श्री अनुराग वर्मा,श्री अभय सिंह यादव,अन्य जनप्रतिनिधिगण,पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई, जिला पंचायत सीईओ श्री नवीत कुमार धुर्वे सहित अधिकारीगण,कर्मचारीगण,विद्यालयों के छात्र-छात्राएं सहित स्थानीयजनों ने एक साथ सामूहिक योगाभ्यास  किया।  कार्यक्रमों प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा योग दिवस पर दिए गए उदबोधन का लाईव प्रसारण भी कार्यक्रम स्थल पर देखा एवं सुना गया।

रिपोर्टर - राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.