अपैक्स बैंक प्रशासक महेंद्र सिंह यादव का हरिशंकर खटीक व सरोज राजपूत के नेतृत्व में भव्य स्वागत

टीकमगढ़ : आज दिनाँक  22 जून 2026 को टीकमगढ़ में अपैक्स बैंक प्रशासक महेंद्र सिंह यादव ने टीकमगढ़ दौरा किया। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि जतारा विधायक हरिशंकर खटीक  व भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत सहित कार्यकताओं के द्वारा भाजपा कार्यालय में उनका भव्य स्वागत किया गया। स्वागत सत्कार रानीगंज चौराहा पर हरिशंकर खटीक एवं कार्यकताओं ने भव्य स्वागत किया। बम्होरी, दिगौड़ा, कारी तिगैला, कलैक्ट्रेट, चकरा पर जीतू सेन की टीम, गिरी होटल पर राकेश गिरी गोस्वामी द्वारा, तालदरवाजा पर राजेंद्र तिवारी ने कार्यकर्ताओं सहित, बत्तख चौराहे पर विकास यादव द्वारा, बलदेवगढ़ में प्रदेश प्रवक्ता अजय यादव सहित अन्य जगहों पर कार्यकर्ताओं व सोसायटी समिति सदस्यों ने स्वागत किया। उन्होंने कुंडेश्वर में भगवान महादेव जी के दर्शन किए व वहां आयोजित समिति बैठक में मुख्य अतिथि रहे। भाजपा कार्यालय में स्वागत में मंच पर अपैक्स बैंक प्रशासक महेंद्र सिंह यादव, जतारा विधायक हरिशंकर खटीक , भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा अजय यादव , वरिष्ठ नेता विवेक चतुर्वेदी चतुर्वेदी, संचालनकर्ता व महामंत्री इंजी अभय प्रताप सिंह यादव, वरिष्ठ नेता युगल किशोर व्यास आदि मंच पर उपस्थित रहे। स्वागत में हरिशंकर खटीक व सरोज राजपूत ने दिव्य प्रतिमा भेंट कर सम्मान किया, पटाखे फोड़कर व फूल माला शाल श्रीफल से कार्यकर्त्ताओं ने स्वागत किया। कार्यालय में अपैक्स बैंक प्रशासक महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि भाजपा शासन में मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को मौका मिलना यह भाजपा में ही संभव है , भाजपा में किसान समृद्ध हो रहा है, समिति एवं सहकारिता विभाग भाजपा शासन में सक्रिय होकर किसानों व आमजन की सहायता कर रहा है। हमें बड़ा नेता नहीं बनना चाहिए हमें हमेशा कार्यकर्ता का भाव रखकर कार्य करना चाहिए। मध्य प्रदेश में सहकारिता विभाग आदि क्षेत्रों में लोगों की भागीदारी बढाना है और अच्छे ईमानदार लोगों को आगे लाना है। जतारा विधायक हरिशंकर खटीक ने कहा कि भाजपा सरकार में जमीनी कार्यकर्ताओं को आगे आने का अवसर मिलता है। अपैक्स बैंक प्रशासक के रूप में महेंद्र सिंह जी ने सहकारिता विभाग संभाला है तो निश्चित ही उनके कुशल मार्गदर्शन में विभाग पूरे मध्य प्रदेश में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने महेंद्र सिंह यादव का स्वागत कार्यालय में किया है, एक कार्यकर्ता का सेवा भाव और संगठन के लिए समर्पण उनमें साफ झलकता है। महेंद्र सिंह यादव एक कुशल नेतृत्व के धनी हैं , विभागों में निष्पक्षिता एवं ईमानदारी के साथ अब आम किसान जनों को अधिक सुविधा के साथ समस्या निदान आदि कार्यक्रमों में सुचारू रूप से भागीदारी रहेगी।कार्यालय में रीतेश भदौरा, अभिषेक खरे रानू, रामगोपाल चौरसिया, प्रजातंत्र गंगेले, छत्रपाल छोटू राजा,विभा श्रीवास्तव, मीरा खरे, पुष्पा यादव, रिंकी भदौरा, संध्या सोनी, गणेश आदिवासी,जनमेजय तिवारी, विवेक अग्रवाल, शिवचरण उटमालिया,शुभम व्यास, रोहित चौरसिया, नरेश तिवारी,रिषी यादव,सूरज कड़ा, राकेश अहिरवार, देवेंद्र नापित,अजय सिंह गौर, निर्मल नीरज शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.