1 जुलाई को होगा पूज्य गणिनी विशा श्री माताजी का मंगल विहार

टीकमगढ़ - धर्मनगरी टीकमगढ़ के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि परम पूज्य गणिनी विशा श्री माताजी 16 पिच्छीधारी विशाल संघ के साथ 1 जुलाई (बुधवार) को दोपहर 3:00 बजे पावन सिद्धक्षेत्र सोनागिर से टीकमगढ़ के लिए मंगल विहार करेंगी। धर्मपभावना समिति के अध्यक्ष नरेंद्र जनता ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2026 का चातुर्मास टीकमगढ़ नगर बाजार जैन मंदिर को प्राप्त होने जा रहा है,जिससे समस्त दिगंबर जैन समाज में उत्साह और आनंद का वातावरण है।इस ऐतिहासिक एवं मंगलमय अवसर पर समस्त सकल दिगंबर जैन समाज से विनम्र आग्रह किया गया है कि 1 जुलाई (बुधवार) प्रातः 5:00 बजे बाजार जैन मंदिर,टीकमगढ़ से सिद्धक्षेत्र सोनागिर के लिए प्रस्थान करेंगे तथा पूज्य माताजी के  मंगल विहार में सहभागी बनकर धर्मलाभ प्राप्त होगा समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने तथा धर्म प्रभावना के इस महापर्व को सफल बनाने का आह्वान किया गया है।

रिपोटर - राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.