सरोज राजपूत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम अग्रवाल का भव्य स्वागत किया

टीकमगढ़ : आज नवनियुक्त भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम अग्रवाल का जगह-जगह स्वागत हुआ। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि आज नवनियुक्त भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती पूनम अग्रवाल का प्रथम नगर आगमन पर रेलवे स्टेशन से लेकर जगह-जगह डीजे एवं पटाखे फोड़ कर फूल मालाएं पहनाकर शहर में स्वागत हुआ। भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं व महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने पूनम अग्रवाल का भव्य पटाखे फोड़कर माल्यार्पण कर मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं देते हुए स्वागत किया एवं उनके पदभार ग्रहण हुआ। मंच पर मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत, नवनियुक्त भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती पूनम अग्रवाल, भाजपा जिला महामंत्री मनोज देवलिया व इंजी अभय प्रताप सिंह यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रीतेश भदौरा व अंकित तोमर, नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष अभिषेक खरे रानू, नगर मंडल अध्यक्ष नरेश तिवारी, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष व सावरकर मंडल अध्यक्ष विभा श्रीवास्तव, वरिष्ठ नेता सुशीला राजपूत उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मोर्चा महामंत्री रिंकी भदौरा व कार्यक्रम का आभार मोर्चा महामंत्री पूनम अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम के शुरुआत में भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्ज्वलित किया गया। सभी वरिष्ठजनों ने पूनम अग्रवाल को मिठाई खिलाकर माल्यार्पण करते हुए शुभकामनाएं दी। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने कहा कि संगठन समय-समय पर अपनी कार्यकर्ताओं की पहचान कर जमीनी स्तर से कार्यकर्ताओं को पार्टी में पहचान दिलाता है और कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है वह अपने-अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा ईमानदारी के साथ निर्वाह करते हुए संगठन को सशक्त बनाएं। महिला मोर्चा को सशक्त बनाते हुए हमें इसमें महिलाओं की भागीदारी और अधिक बढ़ानी होगी। नवनियुक्त महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने कहा कि संगठन ने जो दायित्व व सम्मान मुझे दिया है यह सम्मान प्रत्येक महिला मोर्चा के कार्यकर्ता का है और हम सब कार्यकर्ता महिला मोर्चा को सशक्त बनाते हुए पार्टी को नई ऊंचाइयां पर ले जाएंगे ,सभी ग्राम पंचायतों व विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष विभा श्रीवास्तव ने कहा कि महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने उनके प्रत्येक कार्यक्रम में संग दिया और संगठन को सशक्त करने का कार्य किया है पिछले कार्यकाल में महिला मोर्चा ने संगठन की शक्ति को गांव-गांव तक पहुंचाया है और आगे भी हम सब महिला मोर्चा को मिलकर सशक्त बनाने का प्रयास करेंगी। कार्यक्रम में निकिता पंकज प्रजापति, सुखवती आदिवासी, दामोदर अहिरवार, पिंटू हर्ष मिश्रा, बलवीर जोशी, आरती महेश साहू, संध्या सोनी ,शिवचरण उटमालिया, हिमांशु तिवारी, आकाश विश्वकर्मा, सलिल जैन,हेमा भागवानी,रजनी रावत, ममता सक्सेना, रचना जैन,शशि प्रभा होण्डा, शिवकली लोधी, प्रीति लोधी,बबीता जोशी,केतन अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

रिपोर्टर : राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.