नौकरी का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को थाना बुडेरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीकमगढ़ : पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर अग्रवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाह तथा एसडीओपी टीकमगढ़ श्री राहुल कटरे के मार्गदर्शन में फरार इनामी स्थायी वारंटियों एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बुडेरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लेकर कूटरचित फर्जी नियुक्ति पत्र देकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी अमर उर्फ राज खरे, पिता ब्रजेंद्र खरे, उम्र 25 वर्ष निवासी नन्हीटेहरी थाना बुडेरा, जिला टीकमगढ़ को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 01.09.2026 को फरियादी अशोक कुमार यादव, पिता ठाकुरदास यादव, उम्र 40 वर्ष, निवासी नन्हीटेहरी, जिला टीकमगढ़ द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया था कि आरोपी अमर उर्फ राज खरे द्वारा न्यायालय टीकमगढ़ में चपरासी की नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लिए गए तथा कूटरचित फर्जी नियुक्ति पत्र देकर धोखाधड़ी की गई।
फरियादी के आवेदन पर थाना बुडेरा में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 213/26, धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी अमर उर्फ राज खरे को दिनांक 05.09.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय टीकमगढ़ में पेश किया। न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को जिला जेल टीकमगढ़ में दाखिल कराया गया।
पुलिस टीम का सराहनीय योगदान:
उनि. बृजेंद्र सिंह घोष थाना प्रभारी बुडेरा, प्रआर. 65 मुन्नालाल प्रजापति, आर. 625 जितेन्द्र सिंह चंदेल, आर. 459 ऋषि प्रताप, आर. 467 चंद्रभान राजपूत, आर. 510 पन्नालाल प्रजापति, आर. चालक 389 ब्रज प्रताप सिंह, आर. 13 चंद्रभान अहिरवार, आर. 585 अजय धुर्वे एवं म.आर. 345 अनुषा बुंदेला की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रिपोर्टर : राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
No Previous Comments found.