शनै अमावस्या पर भगवान मुनिसुव्रतनाथ का होगा भव्य महामस्तकाभिषेक

टीकमगढ़ - समस्त दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में पारस विहार कॉलोनी स्थित श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आगामी 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को शनै अमावस्या के पावन अवसर पर भगवान श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ भगवान का भव्य महामस्तकाभिषेक आयोजित किया जाएगा। धार्मिक आयोजन परम पूज्य आचार्य श्री 108 विवेकसागर जी महाराज के मंगल सान्निध्य में संपन्न होगा। धर्म प्रभावना समिति के अध्यक्ष नरेंद्र जनता ने बताया कि परम पूज्य आचार्य श्री विवेकसागर जी महाराज का 8 अक्टूबर को प्रातः 6 बजे लखौरा से जैन कॉलोनी के लिए मंगल विहार होगा। आचार्य श्री लगभग 8:30 बजे जैन कॉलोनी पहुंचेंगे, जहां प्रवचन एवं आहारचर्या का कार्यक्रम होगा। इसके पश्चात दोपहर 3 बजे आचार्य श्री ससंघ शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पारस विहार कॉलोनी स्थित श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचेंगे।

तैयारियों को लेकर हुई बैठक

महामस्तकाभिषेक समारोह को सफल एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए मंदिर समिति एवं समाजजनों द्वारा तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। इसी क्रम में पारस विहार कॉलोनी, जिला न्यायालय के पास स्थित श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन की व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं की सुविधा, धार्मिक कार्यक्रमों एवं अन्य आवश्यक तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

समाजजनों में उत्साह

शनै अमावस्या के पावन अवसर पर आचार्य श्री विवेकसागर जी महाराज के मंगल सान्निध्य में आयोजित होने वाले इस भव्य धार्मिक आयोजन को लेकर समस्त दिगंबर जैन समाज में उत्साह का वातावरण है। समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान मुनिसुव्रतनाथ के महामस्तकाभिषेक में सहभागी बनने तथा धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की गई है।

रिपोर्टर - राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.