भारतीय किसान संघ ने बैठक में संगठन विस्तार व मजबूती पर दिया बल बाद में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
टीकमगढ़ : भारतीय किसान संघ जिला टीकमगढ़ की एक महत्वपूर्ण संगठन निर्वाचन एवं सदस्यता को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष शिवमोहन गिरी व जिला मंत्री राजेंद्र श्रीवास्तव द्वारा क़ृषि देवता भगवान बलराम, भारत माता एवं संगठन के संस्थापक परम् श्रेदेय दंतोपंत ठेगडी जी का पूजन किया गया बैठक की शरुआत मे जिला मंत्री ने संगठन की मजबूती व आगामी निर्वाचन की कार्य रुपरेखा बनाई फिर जिलाध्यक्ष शिवमोहन गिरि ने संगठन की कार्यशैली, निर्वाचन की तैयारी को लेकर विस्तृत बिन्दुवार विषय रखा तथा भारतीय किसान संघ की त्रिवार्षिक सदस्यता अभियान पर चर्चा हुई जिसमें जिले की सभी तहसील व उपतहसील के प्रत्येक मंडल रचना के अंतर्गत ग्रामो मे नवनिर्मित ग्राम समितियों का गठन करना हैं जिससे मंडल की मजबूती होंगी तो तहसील व जिला मजबूत होगा। जो कार्यकर्ता जितनी अधिक ग्राम समिति व मंडल का निर्माण कर सदस्यता करेगा वही तहसील के प्रमुख दायित्व को लेगा। और तब कही हमारी किसान ताकत दिखेगी । बैठक के अंत मे कहा कि आज तक हमारा संगठन सरकार व प्रशासन को निरंतर ज्ञापन देता आ रहा हैं लेकिन अब तक प्रशासन द्वारा किसी ज्ञापन की कार्यवाही से हमारे संगठन को अवगत नहीं कराया हैं इसलिए अब विगत समय मे सरकार व प्रशासन को सौपे गए ज्ञापन की कार्यवाही स्थिति का व्यौरा भारतीय किसान संघ मांगेगा जिससे पता लगेगा कि शासन कितना कार्य करता हैं ।
आज इस अवसर पर जिला महिला संयोजिका पुष्पा विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष बृजेश पाठक, जिला उपाध्यक्ष भागवत सिंह सोलंकी, जिला जैविक खेती प्रमुख संतोष राजपूत, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख रामगोपाल विश्व कर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य राघवेंद्र सिंह घोष, रामकिशन पाल, दिगौड़ा तहसीलाध्यक्ष फूलसिंह घोष, तहसील उपाध्यक्ष किशोरीलाल अहिरवार, तहसील उपाध्यक्ष ग्पासीलाल रैकवार, महुम सिंह घोष, पलेरा तहसील से जाहर सिंह यादव, टीकमगढ तहसील संयोजक बद्री तिवारी, टीकमगढ तहसील उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह बुंदेला, तहसील कार्यकारिणी सदस्य डरू रजक, मलखान राजपूत, वीरेंद्र सेन, छन्नूलाल साहू, बिलगांय मंडल अध्यक्ष रामदीन रैकवार, दुश्यारा ग्राम समिति अध्यक्ष घनश्याम रैकवार इत्यादि पदाधिकारी व किसान बंधु उपस्थित रहे।
इसके बाद भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत जिला टीकमगढ़ का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष शिवमोहन के नेतृत्व में जिला कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय से मिला जिसमें मांगें रखी कि भारतीय किसान संघ ने ज्ञापन दिवस पर जो तहसील व जिला ज्ञापन में जो समस्याएं दी उन पर कार्यवाही के अनुपालन से अवगत कराया जाए।जिले में निजी खाद विक्रेताओं द्वारा किसानों को खाद की बोरी के साथ अतिरिक्त उत्पाद नैनो यूरिया जैसे उत्पाद किसानों को जबरन न दिए जाए ।डीएपी खाद का पूरा स्टाॅक साइट पर दिखाई दे ।जिले के किसानों की समस्याओं को एक विभागीय बैठक आयोजित कराई जाए। जहां सभी समस्याओं पर चर्चा हो सके।, बृजमोहन एंड संस व अनिल एंड संस द्वारा नकली खाद देने पर उचित कार्यवाही कराई जाए। व जिन किसानों ने बृजमोहन एंड संस से खाद लिया है उसे बदलवाकर डीएपी ही दिलाया जाए।
उपरोक्त सभी समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर ने कहा कि अगले सप्ताह ही एक विभागीय बैठक आयोजित कराई जाएगी जहां किसानों की समस्याओं पर चर्चा कर हल कराया जाएगा व बृजमोहन एंड संस के सेम्पल की जांच आने के बाद एफआईआर दर्ज होगी। ज्ञापन देने वालो में जिला मंत्री राजेंद्र श्रीवास्तव, जिला जैविक खेती प्रमुख संतोष लोधी, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख रामगोपाल विश्वकर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य राघवेन्द्र सिंह घोष मौजूद रहे।
रिपोर्टर : राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

No Previous Comments found.