दुनिया की सबसे अनोखी जगह, जहां 82 साल से रुका हुआ है समय! कहानी जानकर कांप जाएगी रूह

दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जिनके बारे में जानकर लोग हैरान रह जाते हैं। ऐसी ही एक जगह इंग्लैंड में स्थित है, जिसकी अक्सर चर्चा होती रहती है। यह एक ऐसा गांव है, जहां जाकर ऐसा महसूस होता है मानो समय रुक गया हो। गांव के घर, गलियां, चौराहे और लैंपपोस्ट आज भी 20वीं सदी की शुरुआत जैसे ही नजर आते हैं। यहां आने वाला हर व्यक्ति खुद को एक सदी पीछे पहुंचा हुआ महसूस करता है।

यह गांव इंग्लैंड के डॉर्सेट इलाके में स्थित है और इसका नाम टाइनहैम है। यह गांव बीते समय की एक याद की तरह है, जो आज भी वैसा ही बना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दूसरे विश्व युद्ध के दौरान यहां रहने वाले लोगों को मजबूरी में यह गांव छोड़ना पड़ा था। तभी से यह गांव लगभग उसी हालत में है और इतिहास की एक अनोखी मिसाल बन गया है।

कभी नहीं लौट पाए यहां के निवासी 

पत्थरों से बने घर, सुनसान सड़कें और छाई खामोशी आज भी उन लोगों की याद दिलाती हैं, जो कभी इस गांव में अपने परिवार के साथ खुशी-खुशी रहते थे। यह गांव अब भी अपने पुराने समय की यादों को संभाले हुए है। यहां पहले एक समृद्ध समुदाय बसता था। लेकिन जब लोगों को गांव छोड़ना पड़ा, तो उन्हें फिर कभी लौटने की अनुमति नहीं मिली। टाइनहैम गांव ब्रिटिश इतिहास का एक अनोखा हिस्सा है और यह अतीत की एक ऐसी याद बन गया है, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।

क्यों खाली कराया गया गांव?

साल 1943 टाइनहैम गांव के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हुआ। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश सेना ने इस गांव पर कब्जा कर लिया, क्योंकि यहां सैनिकों की ट्रेनिंग होनी थी। यह गांव लुलवर्थ फायरिंग रेंज के पास स्थित है, जिसकी वजह से इसे रणनीतिक दृष्टि से अहम माना गया। सेना के आदेश के बाद पूरे गांव को खाली करा दिया गया, जिससे सैकड़ों लोगों की जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई।

यहां रहने वाले लोग अपने देश के सर्वोत्तम हित के लिए गांव खाली करने को अपने लिए एक बलिदान मानते थे। उन्हें उम्मीद थी कि युद्ध खत्म होने के बाद वे वापस लौट सकेंगे। गिरजाघर के दरवाजे पर एक संदेश भी चिपकाया गया था, जिसमें लिखा था कि कृपया गिरजाघर और घरों की देखभाल करें। संदेश में कहा गया था कि हमने अपने घर छोड़ दिए हैं ताकि युद्ध जीतकर लोगों को स्वतंत्रता दिला सकें, और हम एक दिन फिर लौटेंगे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.