पट्टी हटते ही खुल गई पोल!” कैमरे पर ‘हमले’ का दावा कर रही कथित TMC कार्यकर्ता का VIDEO वायरल
पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद सियासी माहौल अब सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त चर्चा का विषय बन गया है। इसी बीच एक वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है। वीडियो में कथित तौर पर एक TMC समर्थक महिला सिर पर पट्टी बांधकर कैमरे के सामने BJP कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाती नजर आती है। महिला खुद को घायल बता रही होती है, तभी वहां मौजूद एक दूसरी महिला, जिसे BJP समर्थक बताया जा रहा है, अचानक आगे आती है और उसके सिर से पट्टी खींचकर हटा देती है।
पट्टी हटते ही महिला के सिर पर कोई स्पष्ट चोट नजर नहीं आती, जिसके बाद मौके पर हंगामा और अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और तीखी बहस भी दिखाई देती है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है।
सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा, “50 रुपया काट ओवरएक्टिंग का”, जबकि दूसरे ने तंज कसते हुए कहा, “स्क्रिप्ट अच्छी थी, लेकिन क्लाइमेक्स बिगड़ गया!”
वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ सी आ गई है। कुछ लोग इसे राजनीतिक ड्रामा बता रहे हैं, तो कुछ इसे चुनावी तनाव का हिस्सा मान रहे हैं। फिलहाल वीडियो को लेकर राजनीतिक समर्थकों के बीच बहस लगातार जारी है।


No Previous Comments found.