TMKOC में क्या ‘सोनू’ की वापसी पक्की? एक्ट्रेस ने खुद दिया बड़ा जवाब

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ 17 सालों से दर्शकों के दिलों में राज कर रहा है और इस साल जुलाई में यह शो अपने 18वें साल में प्रवेश करेगा। सब टीवी पर प्रसारित यह लोकप्रिय शो हर उम्र और वर्ग के दर्शकों को बहुत भाता है। छोटे से छोटे और बड़े से बड़े किरदारों को भी इसने खास पहचान दिलाई है।जो कलाकार शो को अलविदा कह चुके हैं, उन्हें आज भी फैंस उनके निभाए गए किरदार के नाम से ही याद करते हैं।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah cast: From Sonu to Anjali, here's who was  recast in the show over the years | Tv News – India TV

समय के साथ शो में कई बदलाव आए हैं। कुछ कलाकारों ने अलग राह चुनी और उनके स्थान पर नए कलाकार आए। लेकिन पुराने चेहरे आज भी फैंस के दिलों में जीवित हैं, और अक्सर लोग उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार करते हैं।हाल ही में एक फैन ने झील मेहता से सवाल किया, जिन्होंने पहले शो में सोनू का किरदार निभाया था, कि क्या वे शो में लौटेंगी। आइए जानते हैं कि इस सवाल पर झील मेहता ने क्या प्रतिक्रिया दी।

सोनू के किरदार से पाई थी अपनी पहचान

अब 30 साल की हो चुकी झील मेहता कभी ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में नन्हीं सोनू का रोल निभाया करती थीं। इस किरदार ने उन्हें घर-घर में लोकप्रियता दिलाई और फैंस के दिलों में खास जगह बनाई।Prime Video: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah - Season 1

आत्माराम भिड़े और माधवी की बेटी के रूप में उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया। झील ने साल 2012 में इस शो को अलविदा कहा।

झील मेहता ने ‘सोनू’ के किरदार की वापसी पर तोड़ा फैंस का दिल

हाल ही में झील मेहता ने सोशल मीडिया पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन रखा, जिसमें एक फैन ने उनसे पूछा कि क्या वे कभी सोनू का किरदार दोबारा निभाएंगी।When you hear the word Sonu, which character comes in your mind? (not gonna  include the 3rd sony because she aint sonu) : r/TMKOC

इस पर झील ने साफ जवाब दिया कि वे शो में कभी लौटेंगी नहीं। हालांकि, उन्होंने कहा कि शो से जुड़ी यादें उन्होंने हमेशा संजो कर रखी हैं।

2024 में हुई शादी और नया जीवन

झील मेहता ने दिसंबर 2024 में अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड आदित्य दुबे संग सात फेरे लेकर शादी की और अब अपना घर-परिवार संभाल रही हैं। इसके साथ ही, वे स्टूडेंट हाउसिंग बिजनेस भी चला रही हैं। सोशल मीडिया पर झील काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah finds Sonu's replacement in Palak Sidhwani,  search for new Dayaben on | Hindustan Times

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.