टोल टैक्स के नियमों में बड़ा बदलाव- लगेगा दुगुना टोल पर ऐसे मिलेगी राहत
टोल टैक्स के नियमों में बड़ा बदलाव- लगेगा दुगुना टोल पर ऐसे मिलेगी राहत
आये दिन टोल टैक्स के रेट आम आदमी को परेशानी में डाल देते थे। सफर करने वालों को टोल दिखते ही परेशानी नजर आने लगती थी पर हम ये भी लगातार देख रहे है कि टोल टैक्स को लेकर लगातार बुनियादी बदलाव आम जनता को राहत देने का काम कर रहे हैं।
इससे पहले भी बीते 15 अगस्त 2025 को भी NHAI द्वारा एक बड़ी सौगात देते हुए 3,000 का वार्षिक फास्टैग पास की शुरुआत कर दी गयी थी। जिसके लेने पर नियमानुसार निजी वाहनों के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों पर एक वर्ष में 200 टोल-मुक्त यात्राओं की अनुमति मिलती है।
अब एक और नियम आज शुरू कर दिया गया है दरअसल केंद्र सरकार ने घोषणा करते हुए कहा बड़ा ऐलान किया है कि आगामी 15 नवंबर 2025 से बिना वैध फास्टैग के टोल प्लाजा पर प्रवेश करने वाले वाहनों को नकद भुगतान करने पर सामान्य शुल्क का दोगुना भुगतान करना होगा। हालांकि, यूपीआई का उपयोग कर के पेमेंट करने वालों को थोड़ी राहत होगी। और पेनल्टी 100 प्रतिशत की जगह केवल 25 प्रतिशत ही लगेगी
उदाहरण ये है कि यदि आप टोल पार करने जा रहे हैं और आपकी गाड़ी में फास्टैग नहीं है या ब्लॉक है या फास्टैग का बैलेंस खत्म या खराब हो गया है और टोल शुल्क 100 रूपये है तो आपको दोगुना टोल देना पड़ता था यानि आपको 200 रूपये देने पड़ेंगे पर अब नए नियम के तहत अगर आप टोल का भुगतान UPI से करेंगे तो पेनेल्टी के रूप आपको केवल 25 रूपये ही देने होंगे। यानि फास्टैग न होने पर नगद में 200 रूपये देकर टोल पार करना होगा और UPI से करने पर मात्र 125 रूपये लगेंगे और आप टोल पार कर लेंगे।

No Previous Comments found.