पांच घरेलू उपाय जो 5 मिनट में दांत दर्द से दिलाएं राहत

दांत का दर्द एक ऐसा समस्या है जो न सिर्फ आपके मुंह बल्कि पूरे चेहरे पर असर डालती है। तेज़ दर्द सिर, कान तक भी पहुंच जाता है और खाना-पीना या काम करना भी मुश्किल हो जाता है। दांत दर्द के कई कारण हो सकते हैं जैसे मसूड़ों में सूजन, दांतों की सड़न या कीड़े लगना। लेकिन कुछ घरेलू नुस्खे हैं जो दर्द से त्वरित राहत दिलाने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं उन आसान और प्रभावी उपायों के बारे में:
नमक वाले पानी से कुल्ला करें
नमक मिलाकर गरम पानी से कुल्ला करने से दांतों के कीड़े मर जाते हैं और मसूड़ों की सूजन में भी राहत मिलती है। यह एक सरल और असरदार तरीका है जिसे रोजाना अपनाया जा सकता है।
हींग और नींबू का मिश्रण
हींग में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो दांत दर्द को कम करने में मददगार हैं। दो चुटकी हींग में नींबू का रस मिलाकर दर्द वाले हिस्से पर लगाने से जल्दी आराम मिलता है।
लहसुन और नमक का उपयोग
लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल तत्व होते हैं। दो लहसुन की कलियां कूटकर उनमें नमक मिलाएं और दर्द वाले दांत पर लगाएं। इससे दर्द कम होता है और संक्रमण से बचाव होता है।
लौंग का तेल सबसे प्रभावी
लौंग और इसका तेल सदियों से दांत दर्द के लिए रामबाण इलाज माना जाता है। रुई की मदद से लौंग का तेल दर्द वाली जगह पर लगाने से सूजन और दर्द दोनों में राहत मिलती है।
अदरक को घिसकर उसका रस निकालें और दर्द वाले दांत पर लगाएं। इसे लगाने के बाद कम से कम डेढ़ घंटे तक कुछ खाने-पीने से बचें ताकि असर जल्दी दिखे।
नोट: ये घरेलू उपाय तात्कालिक राहत के लिए हैं। यदि दर्द लगातार बना रहे या बढ़े तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें।
No Previous Comments found.