ट्रंप की ईरान को चेतावनी: 'अगर मुझ पर हमला हुआ तो मिलेगा करारा जवाब'
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उनकी हत्या की कोशिश की गई या उन्हें नुकसान पहुंचाया गया, तो अमेरिका ऐसा सैन्य जवाब देगा, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका की 1000 मिसाइलें पहले से ही ईरान की ओर तैयार हैं और जरूरत पड़ने पर बड़े स्तर पर हमला किया जा सकता है।
ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब उनके खिलाफ कथित नए हत्या के षड्यंत्र की चर्चाएं सामने आई हैं। उनका कहना है कि ईरान लंबे समय से उन्हें निशाना बना रहा है, हालांकि उन्होंने यह भी माना कि उनके पास किसी नए हमले की पक्की जानकारी नहीं है।
हालांकि, अमेरिकी कानून के अनुसार कोई भी राष्ट्रपति अपनी मौत के बाद अपने आप लागू होने वाला सैन्य हमला तय नहीं कर सकता। अगर ऐसी कोई स्थिति बनती है, तो उस समय का राष्ट्रपति और अमेरिकी प्रशासन ही आगे की कार्रवाई का फैसला करते हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप का यह बयान ईरान को सख्त संदेश देने के साथ-साथ अपने समर्थकों के बीच मजबूत नेता की छवि दिखाने की भी कोशिश है।
No Previous Comments found.