ट्रंप के आरोपों में हुआ पाकिस्तान का सच सामने, चीन की भूमिका भी खुलकर आई
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान-संबंधी हालिया घटनाओं को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उनके मुताबिक, तेहरान की ओर से अमेरिकी युद्धपोतों पर दागी गई 100 से ज्यादा मिसाइलें पाकिस्तान के जरिए पहुंचाई गई थीं। ट्रंप ने यह भी आरोप लगाया कि चीन ने पाकिस्तान के माध्यम से ईरान को ये हथियार मुहैया कराए। उन्होंने दावा किया कि US Navy ने इन मिसाइलों को सफलतापूर्वक रोक लिया।

ट्रंप का सनसनीखेज बयान
यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और ईरान ने हाल ही में सीजफायर पर सहमति जताई थी, लेकिन कुछ ही घंटों बाद स्थिति फिर तनावपूर्ण हो गई। ईरान में रिफाइनरी पर हमले की खबरें आईं, वहीं कुवैत और बहरीन पर भी ईरानी हमलों की जानकारी सामने आई। इसी बीच, इज़राइल ने लेबनान पर लगातार मिसाइल हमले किए, जिससे सीजफायर की स्थिति और कमजोर हो गई।

ईरान का कड़ा रुख
ईरान ने रणनीतिक Strait of Hormuz को बंद करने की चेतावनी दी और कहा कि अगर लेबनान में इज़राइल के हमले नहीं रुके, तो सीजफायर का कोई असर नहीं रहेगा। वहीं, इज़राइल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu ने स्पष्ट किया कि उनका मिशन अभी पूरा नहीं हुआ है और लेबनान में कार्रवाई जारी रहेगी, क्योंकि यह समझौता सीजफायर में शामिल नहीं है।

मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव
इन बड़े आरोपों और लगातार हो रहे सैन्य हमलों से यह साफ हो गया है कि मिडिल ईस्ट में हालात बेहद नाजुक हैं। किसी भी वक्त यह तनाव फिर से बड़े सैन्य संघर्ष में बदल सकता है।


No Previous Comments found.