गर्मी के दिनों में तुलसी के पौधे की ऐसें करें देखभाल...
गर्मी के दिनों में तुलसी का पौधा तेज धूप से झुलसने लगता है, इसलिए सही देखभाल जरूरी है। हिंदू घरों में तुलसी के पौधे को पूजा जाता है, ऐसे में इसका हरा-भरा रहना शुभ माना जाता है। नीचे तुलसी की देखभाल के कुछ आसान और असरदार उपाय दिए गए हैं—
तुलसी में नमी बनाए रखने का उपाय
तुलसी के गमले में नमी बनाए रखने के लिए सबसे नीचे सूखे नारियल की छीलन डालें और फिर मिट्टी भरकर पौधा लगाएं। नारियल की छाल पानी को सोखकर लंबे समय तक नमी बनाए रखती है, जिससे पौधा गर्मी में भी सूखने से बचा रहता है।
पत्तों पर पानी का छिड़काव
गर्मी में तुलसी को सुबह और शाम दोनों समय पानी देना चाहिए। साथ ही पत्तों पर हल्का पानी छिड़कने से उनमें नमी बनी रहती है, जिससे पत्ते मजबूत रहते हैं और झड़ने की समस्या कम होती है।
मिट्टी के गमले का ही करें उपयोग
तुलसी के पौधे को हमेशा मिट्टी के गमले में लगाना चाहिए, क्योंकि यह गमला पानी को सोखकर ठंडा रहता है और पौधे को प्राकृतिक नमी देता है। प्लास्टिक के गमलों में गर्मी के कारण पौधा जल्दी सूख सकता है।
सूती कपड़े से धूप से बचाव
तुलसी को तेज धूप से बचाने के लिए चार डंडियों का सहारा बनाकर उसके ऊपर सूती कपड़ा ढक दें। इससे पौधा सीधी धूप से सुरक्षित रहता है और उसकी हरियाली बनी रहती है।
गमले का सही स्थान चुनें
तुलसी को रोजाना 4 से 5 घंटे धूप की जरूरत होती है, लेकिन ज्यादा धूप नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए गमले को ऐसी जगह रखें जहां सीमित धूप मिले और जरूरत पड़ने पर उसका स्थान बदलते रहें।
कच्चे दूध से सिंचाई का उपाय
गुरुवार के दिन तुलसी की जड़ में कच्चे दूध और पानी का मिश्रण डालकर सिंचाई करें। यह पौधे को नमी देता है, लेकिन ध्यान रहे कि दूध हमेशा पानी में मिलाकर ही इस्तेमाल करें, वरना फंगस लग सकता है।

No Previous Comments found.