तुलसी के सुखे पौधे में जान डाल देगी ये चीज...पढ़िए ये जरुरी खबर

तुलसी का पौधा क्यों सूख जाता है?
 
तुलसी का पौधा कई कारणों से सूख सकता है, जिनमें सबसे आम कारण जरूरत से ज्यादा पानी देना है। अधिक पानी देने से पौधे की जड़ें सड़ने लगती हैं और उसकी ग्रोथ रुक जाती है। इसके अलावा मौसम में बदलाव, खासकर अत्यधिक गर्मी या ठंड भी पौधे को कमजोर कर देती है। समय पर देखभाल और सही पानी की मात्रा न देने से भी तुलसी जल्दी मुरझा जाती है।
 
सही देखभाल की कमी भी बनती है कारण
 
तुलसी के पौधे की नियमित देखभाल न करना भी इसके सूखने का बड़ा कारण होता है। कई बार लोग पौधे की मिट्टी को लंबे समय तक नहीं बदलते या उसमें जरूरी पोषक तत्व नहीं डालते। इसके अलावा बीजों या मुरझाए पत्तों को समय पर न हटाने से पौधे की ऊर्जा कम हो जाती है और उसकी उम्र घटने लगती है।
 
तुलसी के लिए सबसे अच्छा प्राकृतिक उपाय
 
तुलसी के पौधे को हरा-भरा रखने के लिए केमिकल खाद के बजाय प्राकृतिक खाद का इस्तेमाल ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। घर में मौजूद चीजों जैसे पुरानी चाय पत्ती, नीम की पत्तियों का पाउडर और लकड़ी की राख से बनी खाद पौधे को पोषण देती है और उसकी ग्रोथ को बेहतर बनाती है।
 
घर पर कैसे बनाएं चायपत्ती की खाद
 
चायपत्ती की खाद बनाने के लिए इस्तेमाल की हुई चाय पत्ती को अच्छी तरह सुखा लें और फिर इसे मिट्टी में मिलाएं। इसे महीने में 1 से 2 बार उपयोग करने से पौधे को नाइट्रोजन मिलता है, जिससे पत्तियां हरी-भरी रहती हैं और पौधे की बढ़वार तेजी से होती है।
 
नीम पाउडर और राख का असर
 
नीम की पत्तियों को सुखाकर उनका पाउडर बनाकर मिट्टी में मिलाने से पौधे को फंगस और कीड़ों से सुरक्षा मिलती है। वहीं लकड़ी की राख में मौजूद पोटेशियम पौधे की जड़ों को मजबूत बनाता है और ठंड या मौसम के बदलाव से बचाव करता है, जिससे तुलसी का पौधा लंबे समय तक स्वस्थ और हरा-भरा बना रहता है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.