जुड़वां भाइयों संग रोमांस, महिला बोली,मां बनी तो DNA टेस्ट से चुनूंगी पिता

दुनियाभर में रिश्तों के कई अनोखे उदाहरण देखने को मिलते हैं, लेकिन थाईलैंड के उत्तर-पूर्वी इलाके से सामने आई यह कहानी सबको चौंकाने वाली है। नखोन फनोम की रहने वाली 24 वर्षीय युवती फाह एक साथ दो जुड़वां भाइयों के साथ रिश्ते में है। फाह के मुताबिक वह एक साल से ज्यादा समय तक सिंगल रही थी और किसी नए रिश्ते की तलाश में भी नहीं थी। 

इसी दौरान जुड़वां भाइयों सुइया और सिंग ने उससे संपर्क किया, जिसके बाद धीरे-धीरे वह दोनों के करीब आ गई। सबसे पहले छोटे भाई सुइया ने फाह को मैसेज किया और बाद में अपने जुड़वां भाई को भी उससे बातचीत के लिए प्रेरित किया। हैरानी की बात यह है कि इस अनोखे रिश्ते को दोनों परिवारों की ओर से भी स्वीकार कर लिया गया है और किसी को कोई आपत्ति नहीं है।

फाह उस समय से इन जुड़वां भाइयों के साथ रिश्ते में हैं, जब वह अपनी पढ़ाई पूरी कर रही थीं। दोनों भाई फाह से एक साल छोटे हैं और एग्रीकल्चर मशीनरी से जुड़े क्षेत्र में काम करते हैं। फाह ने अपने रिश्ते को “स्थिर और संतोषजनक” बताया है। उन्होंने स्थानीय मीडिया से बातचीत में कहा कि रिश्ते की शुरुआत से ही वे तीनों एक साथ रहते आए हैं और एक ही बिस्तर पर सोते हैं, जिसमें वह आमतौर पर दोनों भाइयों के बीच होती हैं। 

अपने निजी संबंधों और आपसी समझ को लेकर फाह का कहना है कि उनके बीच की केमिस्ट्री स्वाभाविक और सहज है। वे किसी तय नियम या बंधन में नहीं बंधे हैं, बल्कि आपसी सहमति और समझदारी के साथ अपनी जिंदगी जी रहे हैं। फाह एक रेस्टोरेंट में काम करती हैं, जहां वह खाना परोसने से लेकर किचन में सहयोग तक सभी जिम्मेदारियां संभालती हैं और हर महीने 20 हजार रुपये से अधिक की कमाई करती हैं।प्रेग्नेंट हुई तो कराउंगी DNA टेस्ट...', चर्चा में जुड़वां भाइयों को डेट कर  रही महिला, अभी तीनों साथ रह रहे - thailand woman dating twin brothers dna  test pregnancy viral ...


शुरुआत में फाह और दोनों जुड़वां भाई उसके ऑफिस के पास ही एक साथ रहते थे। घर की जिम्मेदारियों से लेकर पैसों के प्रबंधन तक, तीनों ने हर चीज़ को आपसी समझ से सुव्यवस्थित तरीके से बांट रखा है। फाह के अनुसार दोनों भाई स्वभाव से शांत हैं और उनके बीच इतना अच्छा तालमेल है कि कभी भी ईर्ष्या या मतभेद जैसी स्थिति नहीं बनती। दोनों अपनी पूरी कमाई फाह को सौंप देते हैं, जिससे घर की आर्थिक व्यवस्था एक ही व्यक्ति के हाथ में रहे और फाह उनकी सभी छोटी-बड़ी जरूरतों का ध्यान रखती है। भविष्य और बच्चों को लेकर भी फाह ने अपनी सोच स्पष्ट की है। उसका कहना है कि यदि वह कभी गर्भवती होती है, तो बच्चे के जैविक पिता की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट कराया जाएगा, ताकि जन्म प्रमाण पत्र में सही नाम दर्ज हो सके।

हालांकि फाह चाहती है कि बच्चा दोनों भाइयों को “पापा” कहकर बुलाए। उसके मुताबिक यह रिश्ता उसकी निजी पसंद है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि दोनों भाई बिल्कुल एक जैसे दिखते हैं, जिससे जाहिर होता है कि फाह उन्हें समझने और उनसे जुड़ने के लिए पर्याप्त समय देती है। जुड़वां भाइयों से हुआ प्यार, दोनों संग करती है रोमांस, बोली- गर्भवती हुई तो  DNA टेस्ट से चुनूंगी असली पिता! - News18 हिंदी

वहीं कुछ लोगों ने इस रिश्ते को मज़ाकिया और अव्यावहारिक बताया और कहा कि सभी को बराबर प्यार और ध्यान देना संभव नहीं है। कुछ यूजर्स का मानना है कि इस तरह के त्रिकोणीय रिश्ते आगे चलकर बच्चों के लिए उलझन और मानसिक दिक्कतें पैदा कर सकते हैं। गौरतलब है कि थाईलैंड का कानून एकविवाह को मान्यता देता है, यानी कानूनी तौर पर एक व्यक्ति केवल एक ही साथी से विवाह कर सकता है, हालांकि एक से अधिक लोगों को डेट करना गैरकानूनी नहीं है। ऐसे में इस अनोखे रिश्ते का भविष्य क्या होगा, यह देखना दिलचस्प होगा।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.