गाजा युद्ध: लीक दस्तावेज में UAE के इजराइल समर्थन का दावा

 

गाजा में जारी इजराइल-हमास युद्ध को लेकर एक लीक सरकारी दस्तावेज ने बड़ा खुलासा किया है। Emirati Leaks के मुताबिक, UAE ने रेड सी में मौजूद अपने सैन्य ठिकानों से इजराइल को सैन्य, खुफिया और लॉजिस्टिक मदद देने की योजना बनाई थी। दावा है कि यमन, इरिट्रिया और सोमालिया स्थित UAE बेस के जरिए यह सहयोग किया जाना था।

रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर 2023 का यह पत्र UAE रेड क्रिसेंट के चेयरमैन हमदान बिन जायद अल-नाहयान ने आर्म्ड फोर्सेज के जॉइंट ऑपरेशंस कमांड को लिखा था। इसमें इजराइल के लिए एक अरब डॉलर की खुफिया तकनीक, इंटेलिजेंस शेयरिंग और आतंकवाद-रोधी सहयोग का उल्लेख है।

दस्तावेज में कतर पर हमास समर्थन और कुवैत पर फिलिस्तीनी संगठनों को वित्तीय मदद देने के आरोप भी लगाए गए हैं। UAE-इजराइल संबंध 2020 के अब्राहम समझौते के बाद तेजी से मजबूत हुए हैं।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.